Posts

कला..2

Image
कला संस्कृति की वाहिका है। भारतीय संस्कृति के विविध आयामों में व्याप्त मानवीय एवं रसात्मक तत्व उसके कला-रूपों में प्रकट हुए हैं। कला का प्राण है रसात्मकता। रस अथवा आनन्द अथवा आस्वाद्य हमें स्थूल से चेतन सत्ता तक एकरूप कर देता है। मानवीय संबन्धों और स्थितियों की विविध भावलीलाओं और उसके माध्यम से चेतना को कला उजागार करती है। अस्तु चेतना का मूल ‘रस’ है। वही आस्वाद्य एवं आनन्द है, जिसे कला उद्घाटित करती है। भारतीय कला जहाँ एक ओर वैज्ञानिक और तकनीकी आधार रखती है, वहीं दूसरी ओर भाव एवं रस को सदैव प्राणतत्वण बनाकर रखती है। भारतीय कला को जानने के लिये उपवेद, शास्त्र, पुराण और पुरातत्त्व और प्राचीन साहित्य का सहारा लेना पड़ता है।भारतीय साहित्य में कलाओं की अलग-अलग गणना दी गयी है। कामसूत्र में ६४ कलाओं का वर्णन है। इसके अतिरिक्त 'प्रबन्ध कोश' तथा 'शुक्रनीति सार' में भी कलाओं की संख्या ६४ ही है। 'ललितविस्तर' में तो ८६ कलाएँ गिनायी गयी हैं। शैव तन्त्रों में चौंसठ कलाओं का उल्लेख मिलता है। Ashish Mohan Maqtool

निराकार

Image
निराकार या अब्स्ट्रक्ट किसे कहते है ? अगर मैं ये कहूँकि साकार जैसी कोई चीज होती ही नहीं तो तुम क्या कहोगे या ये कहूं कि एब्स्ट्रेक्ट ही सत्य है तो तुम क्या कहोगे ? दरअसल जब तक किसी भी चीज का आकर तय नहीं होता या हमें उसके आकर और नाम कि ठीक से पहचान नहीं होती तब तक हर चीज एब्स्ट्रेक्ट है ।एब्स्ट्रेक्ट सत्य है ,प्रारम्भ से पहले और अंत के बाद सिर्फ और सिर्फ एब्स्ट्रेक्ट है ।जैसे मिटटी निराकार है और उससे बने बर्तन साकार फिर जब बर्तन फुट जाये टुकड़े टुकड़े हो जाये तो फिर से निराकार ।बादल,पहाड़ ,नदियां ,सब निराकार ही तो है ।मैंने अक्सर लोगों को ये कहते सुना है कि एब्स्ट्रेक्ट का मतलब जो समझ में न आये ।ऐसा नहीं है।जहाँ पर आप कि ग्रामर ख़तम हो जाती है वहीं से निराकार कि शुरुवात होती है ।साकार तो एक थोड़े से समय के लिए होता है निराकार सर्वकालिक है ।हमारे शरीर को ही ले लो जन्म से पहले यह क्या था और मृत्यु के बाद क्या होगा ,निराकार ।सच तो ये है कि जिन चीजों को हम आसानी से समझ पते है या जो हमें पहले से जानी पहचानी होती है उन्हें हम जल्दी स्वीकार कर लेते है ,उनके लिए हमारे मस्तिष्क को परिश्रम नहीं ...

कला..2

Image
कला की व्याख्या करना या इसकी परिभाषा देना आसान नहीं है ।कला को प्रत्येक व्यक्ति या कलाकर अपने ढंग से व्याख्यायित या परिभाषित करता है ।किसी के लिए भावनाओं को व्यक्त करने का साधन है तो किसी के लिए कला संचार का माध्यम ।सबसे कमाल की बात तो यह है कि किसके सम्बन्ध में दी गयी कोई भी परिभाषा गलत नहीं होती ।मैं तो जब भी कभी कला के बगैर समाज कि कल्पना भी करता हूँ तो डर जाता हूँ क्यों कि यदि कला नहीं होगी तो ये समाज भी नहीं होगा । कला का आरम्भ कब हुवा ।ये एक दिलचस्प सवाल है ।इसके लिए मैं एक बात बता दूँ कि जब भी हम कोई नयी चीज बनाते है या ये कहूं कि जब भी हम किसी नयी चीज का अविष्कार या खोज करते है वो सबसे पहली बार में वो कला ही होती है ।तो इस तरह से जब भी हम मानव जीवन कि शुरुवात मानते है तभी से कला कि शुरुवात भी हुयी होगी ।जब मानव ने पहली बार आग जलाई होगी तो वो कला थी .जब उसने शिकार के लिए औजार बनाये होंगे तो वो कला थी ,शिकार के बाद जीत कि खुसी में जब वो पहली बार नचा होगा वो कला थी ,पहला घर ,गुफा में चित्रकारी ये सब कला ही तो थी ।कला ही वो ऊँगली थी जिसे पकड़ कर मानव ने चलना सीखा होगा । Ashish...

एक गांव था..

Image
गांव था जो हरे हरे खेतों के बीच किसी द्वीप जैसा दिखता था,गांव के द्वार पर खड़ा था एक बूढ़ा पीपल, जो कुछ बोलता नहीं था,बस मुँह फुलाए देखता रहता था हर आने जाने वाले को, पता सब था पर उसे क्या पड़ी थी किसी की बुराई करे या तारीफ करे| पीपल के पास था गुड़ बनाने वाला कोल्हू,सर्र्दियो में क्या महक आती थी,मुझे मीठा कुछ खास पसंद नहीं पर उस गुड़ की मिठास अभी भी है जुबान पर| वही सामने ही तो था स्कूल| स्कूल तक में भर जाती थी महक, हल्का कोहरा जिसमे से गुड़ की भट्टि का धुवा अलग कर पाना कठिन था, स्कूल से कमीरा बाबा(पीपल) भी तो साफ नही दीखते थे|हाँ अगर कोई अलाव जलाता तो लाल पीली रोशनी दिखती थी और उसके पास बैठा दीखता था इन्शान | सर पर बड़ा सा पग्गड़,लिहाफ़ लपेटे,घुटनों तक धोती बांधे इन्शान.हुक्के में अलाव से आग निकाल कर भरते हुए कुछ गुनगुना रहा था..(उठो अलबेली बाहरि लाओ अँगना)....इतना शांत था सब कुछ की उसकी गवई साफ सुनाई दे रही थी, अभी भी जब शांत होता हूँ तो सुनाई देती है,बाहर जाकर भी देखता हूँ पर भीड़ के सिवा कुछ नही दीखता न अलाव न इन्शान,न गुड़ की महक न कमीरा बाबा,कुछ भी नही दीखता बथुवा और उरद की दाल(सागपाहिता...

६४ कलाओं का वर्णन..

Image
भारतीय संस्कृति के विविध आयामों में व्याप्त मानवीय एवं रसात्मक तत्व उसके कला-रूपों में प्रकट हुए हैं। कला का प्राण है रसात्मकता। रस अथवा आनन्द अथवा आस्वाद्य हमें स्थूल से चेतन सत्ता तक एकरूप कर देता है। मानवीय संबन्धों और स्थितियों की विविध भावलीलाओं और उसके माध्यम से चेतना को कला उजागार करती है। अस्तु चेतना का मूल ‘रस’ है। वही आस्वाद्य एवं आनन्द है, जिसे कला उद्घाटित करती है। भारतीय कला जहाँ एक ओर वैज्ञानिक और तकनीकी आधार रखती है, वहीं दूसरी ओर भाव एवं रस को सदैव प्राणतत्वण बनाकर रखती है। भारतीय कला को जानने के लिये उपवेद, शास्त्र, पुराण और पुरातत्त्व और प्राचीन साहित्य का सहारा लेना पड़ता है।भारतीय साहित्य में कलाओं की अलग-अलग गणना दी गयी है। कामसूत्र में ६४ कलाओं का वर्णन है। इसके अतिरिक्त 'प्रबन्ध कोश' तथा 'शुक्रनीति सार' में भी कलाओं की संख्या ६४ ही है। 'ललितविस्तर' में तो ८६ कलाएँ गिनायी गयी हैं। शैव तन्त्रों में चौंसठ कलाओं का उल्लेख मिलता है। कामसूत्र में वर्णित ६४ कलायें निम्नलिखित हैं-   1- गानविद्या 2- वाद्य - भांति-भांति के बाजे बजाना 3- नृत्य 4-...

कहानियों का सौदागर- उत्कर्ष चतुर्वेदी

Image
मेरे लिए यह तय कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा है कि मैं उत्कर्ष चतुर्वेदी से बात शुरू करू या फिर उनकी फिल्मों से। चलिए बात शुरू करते हैं कहानी के हीरो से,उत्कर्ष चतुर्वेदी से। उत्कर्ष को अभी तक मैं जितना जान पाया हूँ उस हिसाब से मैं ये कह सकता हूँ की एक लड़का जो कहानियो का सौदागर है। कहानियो में खुद को ढूंढ़ लेना हो या फिर अपने आसपास से कहानी को खोज लेना , उत्कर्ष दोनों ही फ़न में माहिर हैं। ज़िन्दगी को अपने ही ढंग से जीने वाला ये कहानीकार इन दिनों कैमरे के पीछे खड़े होकर नए नज़रिये से कहानियां दिखानें का जिम्मा उठाया है। उत्कर्ष चतुर्वेदी का जन्म 1 नवंबर 1999 को मथुरा, भारत में हुआ था। वह सबसे कम उम्र के फिल्म निर्माता और फिल्म गीक में से एक हैं। वह आईआईटी मद्रास से फिल्म एप्रिसिएशन कर रहे हैं और जगन्नाथ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री भी हासिल कर रहे हैं। इसके साथ ही वह एक बांसुरी वादक और कहानीकार और विभिन्न पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं और उनकी फिल्म को आरके फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया है। उन्हें उनकी हाल ही में मशहूर शॉर्ट फिल्म मिसिंग फेस...

College of Art and craft Lucknow

Image
मुझे बाकि जगहों के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं पर इस कॉलेज को अच्छे से जनता हूँ,यहाँ जो भी लोग मिलते है वो दिल के साफ होते है।आर्ट्स कॉलेज एक खूबसूरत दुनिया थी उचे ऊंचे पेड़ो से घिरी एक पुरानी सी ईमारत जो अपने भीतर हज़ारो कहानिया समेटे शांत खड़ी दिखती है ।मेन गेट से अंदर आते ही आप एक अलग सी जादुई दुनिया में प्रवेश कर जाते हो ऊंची छतो और मोटी दीवारों वाली इस ईमारत का इतिहास बहुत पुरांना है,मेरे जैसे बहुत सरे कला के उपासक यही से निकले कुछ ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई और कुछ अतीत का हिस्सा बन कर रह गए।ऐसा नहीं है जो इस मंदिर से निकल कर बड़े बने उनका जितना हक़ है इस पर उतना उनका भी जो अतीत के गलियारों में गुमशुदा है ।तमाम गौरव गाथाये है तो तमाम प्रेम कहानिया जो कैंटीन से लेकर टैगोर चौराहे तक बिखरी पड़ी है ।इस ईमारत की दीवारे तक यहाँ कभी कला साधना कर चुके कला योगियों के हस्ताछरो से भरी पड़ी है ।यहाँ रखे मूर्तिशिल्प मुस्कराते हुए आज भी अपने कलाप्रेमी का इंतज़ार करते मिल जायेंगे इनसे बात करो तो ये बताएँगे वो कितना शांतिप्रिय रहा होगा या शरारती,कैसे वो चिढ़ जाता था जब उसके इस मूर्तिशिल्प पर ...