हम एक माध्यम - हम सब एक माध्यम

पंख आप के होंगे और
उन्हें परवाज़ हम देंगे , 
 सुर आप के होंगे और 
उन्हें आवाज़ हम देंगे,
हम एक माध्यम हैं 
हम दिल से कहते हैं 
सफ़र आपका होगा -
सफ़र को आगाज़ हम देंगे।
एक सिरे से दूसरे सिरे तक 
जाती हुई लकीर हैं हम 
एक किनारे से दूसरे किनारे को जोड़ती 
कड़ी दर कड़ी जंजीर हैं हम 
हम एक माध्यम हैं 
आप से आप को रूबरू कराती 
एक तस्वीर हैं हम।

Ashish Mohan
Hum Ek Madhyam


Comments

  1. वाह !! क्या बात है सर ..
    बस ये ही कहेंगे की.....

    सपनो को पूरा करने की राह है "माध्यम";
    ज़िंदगियाँ बदलने का ज़रिया है "माध्यम" ;
    मन में उमंगो के रंगो भर दे, वो कलाकार है "माध्यम" ;
    गौरवान्वित हो आज बस ये ही कहती हूँ, "हम एक माध्यम"......." हम एक माध्यम"

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया मैम,ऐसी ही सोंच बनती है हम एक माध्यम को। बहुत अच्छे ख़्याल हैं आप के ,इन्हे बरक़रार रखिये। दुवाएं आप के लिए।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

सोना कितना सोना है

मीराबाई चानू और पहला रजत पदक ..